Skip to main content
🌿 The Science of Life — Ayur (Life) + Veda (Knowledge)

SENSITIVITY AND STRENGTH

Weekly Knowledge 106

Montreal Ashram
18 Jun 1997 
Canada

SENSITIVITY AND STRENGTH

Those who are sensitive often feel weak. Those who feel strong are often insensitive.
Some people are sensitive to themselves but insensitive to others . They often feel the others are "bad guys."
Those who are sensitive to others but not to themselves often end up feeling Poor me.
Some conclude it's better not to be sensitive ,because sensitivity brings pain. They shut off .But mind you , if you are not sensitive, you will lose all the finer things in life, too--intuition, beauty and ecstasy of love.
Insensitive people usually do not recognize their weakness .And those who are sensitive do not recognize that their sensitivity is their strength .
This path and this Knowledge make you strong and sensitive .
Sensitivity is intuition .Sensitivity is compassion . Sensitivity is love .Sensitivity is real strength: calmness , endurance ,silence ,non-reactiveness ,confidence ,faith --and a smile.
Be both sensitive and strong.

Exercise :
In your own Satsang group, see how both sensitivity and
strength have grown.

🌸Jai Guru Dev🌸
साप्ताहिक ज्ञानपत्र १०६
१८ जून, १९९७
मॉन्ट्रियल आश्रम, कैनाडा
संवेदनशीलता एवं सबलता
जो संवेदनशील है वे प्रायः स्वयं को कमजोर महसूस करते है। जो स्वयं को सबल समझते है, वे प्रायः असंवेदनशील होते है।
कुछ व्यक्ति स्वयं के प्रति तो संवेदनशील होते है , पर औरों के प्रति नहीं। वे प्रायः महसूस करते है कि बाकि सभी "बुरे" है।
जो दुसरो के प्रति संवेदनशील होते है , पर निज के लिए नहीं , वे साधारणतः अपने आप को निस्सहाय अनुभव करते है - "बेचारा मैं"।
कुछ इस निष्कर्ष पर पहुँचते है कि संवेदनशील होना ही नहीं चाहिए क्योकि संवेदनशीलता पीड़ा लती है। वे स्वयं को अंदर से बंद कर लेते है। लेकिन याद रखो, तुम संवेदनशील नहीं हो तो जीवन के अनेक सूक्ष्म अनुभवों - अंतर्ज्ञान , सौंदर्य और प्रेम का उल्लास - को भी तुम खो दोगे।
असंवेदनशील व्यक्ति प्रायः अपनी कमजोरियों को नहीं पहचानते। और जो संवेदनशील है , वे यह नहीं समझते कि उनकी संवेदनशीलता ही उनकी ताकत है।
यह पथ और यह ज्ञान तुम्हे सबल और संवेदनशील बनाता है।
संवेदनशीलता अंतर्ज्ञान है , संवेदनशीलता अनुकम्पा है,
संवेदनशीलता प्रेम है, सच्चा बल है ;
स्थिरता , तितिक्षा (सहनशीलता), मौन, प्रतिक्रिया-विहीनता, आत्मविश्वास, निष्ठां- और एक मुस्कान ।
संवेदनशील और सबल, दोनों बनो।
अभ्यास: अपने सत्संग मण्डली में देखो कैसे संवेदनशीलता और सबलता दोनों उन्नत हुए है।
🌸जय गुरुदेव 🌸
Share this article
💬 Discuss This on WhatsApp