Skip to main content
🌿 The Science of Life — Ayur (Life) + Veda (Knowledge)
📞 💬

YAGNA

Weekly Knowledge 174

Lonay, Lake Geneva
07 Oct 1998 
Switzerland

YAGNA

Yagna creates energy, energy creates consciousness, awareness. Heightened awareness brings you close to the reality and the reality is a witness.
To realize that everything is happening you need heightened awareness. And to bring about heightened awareness you have to increase the prana.
Prana can be increased through:-
1. Fasting, fresh food
2. Pranayamas, Kriya, meditation
3. Silence
4. Cold water baths
5. Total exhaustion, not letting sleep take over
6. Emotional peaks
7. Presence of the Master
8. Singing and chanting
9. Giving without a givership, service without a doership
All of these together is Yagna.

🌸Jai Guru Dev🌸

सप्ताहिक ज्ञानपत्र १७४
 ७ अक्टूबर, १९९८
लोने, लेक जिनीवा, स्विट्ज़रलैंड
यज्ञ
यज्ञ ऊर्जा पैदा करते है और उर्जा से उभरती है चेतना, सजगता। उन्नत सजगता तुम्हे वास्तविकता के समीप लाती है और वास्तविकता साक्षी है। यह समझने के लिए की सब-कुछ 'हो' रहा है, तुम्हे उन्नत सजगता की आवश्यकता है। और उन्नत सजगता के लिए तुम्हे प्राण-शक्ति को बढ़ाना है।
प्राण शक्ति बढ़ाने के उपाय:
1.उपवास, ताजा भोजन
2.प्राणायाम, क्रिया, ध्यान
3. मौन
4.ठंडे पानी का स्नान
5.पूर्ण थकान, निद्रा को हावी न होने देना
6.भावनाओ की पराकाष्ठा
7.गुरु की उपस्थिति
8.कीर्तन और जाप
9.दातापन-रहित दान, कर्तापन-रहित सेवा
ये आब मिलकर ही है यज्ञ।
🌸जय गुरुदेव🌸
Read Full Article →

GIVE AWAY YOUR RIGHTS

Weekly Knowledge 159

St.Louis, Missouri
24 Jun 1998 
USA

GIVE AWAY YOUR RIGHTS

Those Who Fight For Their Rights Are Weak For They Do Not Know Their Inner Strength, Their Magnanimity. The weaker you are, the more you demand your rights. Asserting your rights makes you isolated and poor. People who fight for their rights, take pride in it. This is an ignorant pride. You need to recognize no one can take away your rights. They are yours.

The courageous will give away their rights. The degree to which you give away your rights indicates your freedom, your strength. The stronger you are the more you give away your rights. Only those who have their rights can give away their rights!!!

Demanding rights does not really bring you the rights, and giving them away does not really take them away.
Poor are those who demand their rights.

Richer are those who know their rights cannot be taken away.
Richest are those who give away their rights.
Demand for rights is ignorance, agony.

Knowing no one can take away your rights is freedom.
Giving away your rights is love, wisdom.

🌸Jai Guru Dev🌸

साप्ताहिक ज्ञानपत्र १५९
२४ जून , १९९८
मिसौरी (यु. इस. ऐ)

अपने अधिकार त्याग दें

जो अपने अधिकारों के लिए लड़ते है , वे कमजोर है, वे अपनी आंतरिक शक्ति , अपनी विशालता को नहीं पहचानते।

जितने तुम कमजोर हो, उतना अधिक तुम अपने अधिकारों की मांग करते हो। अपने अधिकारों की मांग तुम्हे दीन बनाती है, औरो से अलग करती है। अधिकारों के लिए लड़ने में व्यक्ति गर्व महसूस करते है। यह नादानी का गर्व है। तुम्हे यह समझने की आवश्यकता है कि कोई भी तुम्हारे अधिकार छीन नहीं सकता- वे तुम्हारे ही है।

साहसी व्यक्ति अपने अधिकार छोड़ देते है। जिस मात्रा तक तुम अपने अधिकार त्याग देते हो, उस से तुम्हारी स्वतंत्रता और सबलता इंगित होती है। सिर्फ जिनके पास अधिकार है, वे ही अधिकारों को छोड़ सकते है।

अधिकारों की मांग वास्तव में तुम्हे अधिकार नहीं दिलाती और अधिकार छोड़ देने से अधिकार चले नहीं जाते।
निर्धन है वे जो अधिकार की मांग करते है। उनसे धनी है वे जो मानते है की उनके अधिकार छीने नहीं जा सकते। सबसे धनवान वे है जो अपने अधिकार छोड़ देते है।
अधिकारों की मांग अज्ञानता है, पीड़ा है।
यह समझ की कोई भी तुम्हारे अधिकार ले नहीं सकता, स्वतंत्रता है।
अपने अधिकार त्याग देना प्रेम है , बुद्धिमत्ता है।
🌸जय गुरुदेव🌸
Read Full Article →