Skip to main content
🌿 The Science of Life — Ayur (Life) + Veda (Knowledge)
📞 💬

Appreciation

Weekly Knowledge 177

Vancover, B.C
28 Oct 1998 
Canada

Appreciation

When do you appreciate someone? When they do something that is unusual,not ordinary, and not their nature. Isn't it so?
For example, when a wicked person doesn't create a problem then you appreciate them. Or, when somebody you think is not good does a good act, then you appreciate them. Also, when a good person does something extraordinary, then you appreciate them. If a child made you a cup of tea, you would appreciate it, but if a mother made the same cup of tea, you would not likely appreciate it because it is a normal act for her. In the same way, you appreciate getting a ride from someone you don't know, but you don't necessarily appreciate it from a bus driver.

In all these cases, those acts are temporary, out of character, or not their nature. So when you appreciate someone for something, you imply that it is not the way they are usually.

Robin:- What if a person wants to be appreciated?
Sri Sri :- That means that it is not in their nature, and that is why they want to be appreciated. If it is not coming from their nature it is an imposed act. So when you appreciate someone you simply imply that it is not their nature, it is not the way they usually are. It is a rare act or quality. Appreciation implies a sense of separateness or distance, so watch out when you appreciate someone!

🌸Jai Guru Dev🌸

साप्ताहिक ज्ञानपत्र १७७
२८ अक्टूबर, १९९८
कनाडा

प्रशंसा

तुम किसी की प्रशंसा कब करते हो? जब वे कुछ अनोखा करते है, असाधारण, जो उनके स्वभाव के अनुसार नही- है कि नही?
उदाहरण के लिए, जब एक दुष्ट व्यक्ति कोई समस्या नही पैदा करता, तब तुम उसकी तारीफ करते हो। या कोई, जिसे तुम भला नही समझते , जब कुछ नेक काम करता है, तब तुम उसकी प्रशंसा करते हो। और जब कोई भला आदमी अत्यन्त असाधारण काम करता है, तब तुम प्रशंसा करोगे, परन्तु एक माँ यदि वही प्याली चाय बनाए, तुम शायद तारीफ न करो, क्योकि उसके लिए यह नियमित कार्य है। इसी प्रकार एक अनजान व्यक्ति से सवारी मिलने पर तुम प्रशंसा करते हो परंतु जरूरी नही की किसी बस के चालक के प्रति तुम ऐसा महसूस करो।

इन सभी स्थितियों में ये कृत्य अल्पकालिक है, उनके आचरण से अलग, उनके स्वभाव के विपरीत। तो जब तुम किसी चीज के लिए किसी की प्रशंसा करते हो, तुम संकेत करते हो कि वे लोह साधारणतः ऐसे नही है।

प्रश्न: और यदि कोई व्यक्ति प्रशंसा चाहे?
श्री श्री: इसका मतलब है कि यह उनके स्वभाव में नही और इसीलिए वे अपनी प्रशंसा चाहते है। जब कोई काम स्वभावतः नही होता, तब वह एक ऊपरी कृत्य है। तो जब तुम किसी की तारीफ करते हो, तुम्हारा तात्पर्य है कि यह उनके लिए स्वाभाविक नही, प्रायः वे ऐसे नही, यह एक विरल गुण या कृत्य है।

प्रशंसा एक अलगाव के भाव, एक दूरी को इंगित करती है, इसीलिए प्रशंसा करते समय सावधान रहो।

🌸जय गुरुदेव🌸