LOVE AND AUTHORITY
Weekly Knowledge #3⃣1⃣8⃣
Bangalore Ashram
16 Aug 2001
India
LOVE AND AUTHORITY
Love and authority are totally opposite values yet they co-exist.
The grosser the consciousness, authority has to be more pronounced. The more refined and subtle the consciousness, lesser is the need to exercise authority.
When you are gross, you demand authority and when you demand authority, love recedes. Asserting authority indicates lack of confidence and love. The more evident one’s authority, the less sensitive and effective it will be.
A sensible person would not demand authority at all... but will assume it. (laughter) The most effective CEOs will not make you feel their authority, for authority can never bring inspiration.
Your sincere servant has more authority over you than your boss, isn't that so? A baby has full authority over the mother. Similarly, a devotee has all the authority over the Divine, though he never exercises it.
So, the subtler you become, the more authority you gain.
The greater the love, subtler will be the authority.
The lesser the love, the more pronounced will be the authority
🌻Jai Guru Dev🌻
*Hindi translation*
साप्ताहिक ज्ञानपत्र ३१८
१६ अगस्त , २००१
बंगलौर आश्रम, भारत
प्रेम और अधिकार
प्रेम और अधिकार एक दूसरे से पूर्णतः विपरीत है, फिर भी दोनो साथ साथ होते है।
जितनी अधिक चेतना स्थूल होती है उतना ही प्रबल अधिकार होना चाहिए। जितनी अधिक चेतना निर्मल और सूक्ष्म होती है उतना ही कम अधिकार के प्रयोग की आवश्यकता होती है।
जब तुम स्थूल होते हो, तब तुम अधिकार की मांग करते हो, और अधिकार मांगने से प्रेम कम हो जाता है। अधिकार जताना प्रेम और आत्मविश्वास की कमी का घोतक है। अधिकार की भावना जितनी प्रबल होगी तुम उतने ही कम संवेदनशील और प्रभावशाली होंगे।
एक समझदार व्यक्ति कभी भी अपने अधिकार की मांग नही करेगा,, बल्कि अपने अधिकारको पहले से मान कर चलेगा। (हंसी) सबसे प्रभावशाली सी.आई.ओ. अपने अधिकार को महसूस नही होने देते क्योकि अधिकार कभी प्रेरणा नही ला सकता।
तुम्हारे बॉस के मुकाबले एक ईमानदार नौकर का तुम्हारे ऊपर ज्यादा अधिकार होता है, है न? एक शिशु का अपनी माँ के ऊपर पूर्ण अधिकार होता है। इसी प्रकार एक भक्त का भगवान के ऊपर पूरा अधिकार होता है, हालांकि वह कभी भी उसका प्रयोग नही करता।
अतः तुम जितने अधिक सूक्ष्म होंगे उतना ही ज्यादा अधिकार तुम्हे प्राप्त होगा। जितना अधिक प्रेम होगा, अधिकार उतना ही सूक्ष्म होगा। प्रेम जितना कम होगा अधिकार उतना ही अधिक प्रबल होगा।
🌻जय गुरुदेव🌻
No comments:
Post a Comment