Skip to main content
🌿 The Science of Life — Ayur (Life) + Veda (Knowledge)

Respect and Ego

Weekly Knowledge 335

Bangalore Ashram
16 Dec 2001 
India

Respect and Ego

There are two types of respect.

1. Respect that comes to you because of your position, fame or wealth. This type of respect is impermanent. It can be lost once you lose your wealth or status.

2. Respect that comes because of your virtues like honesty, kindness, commitment, patience and your smile. This respect, no one can take away.

The less you are attached to your virtues, the more self respect you have. If you get attached to your virtues, you look down upon everybody else and they (the virtues) start diminishing. Non- attachment to virtues brings the highest self respect.

Often one confuses ego with self esteem. Ego needs the other for comparision, self esteem is just confidence in oneself. For example, a gentleman claims that he is thorough in Mathematics or Geography, this is self esteem. But to say that I know better than you, that is Ego.

Ego simply means lack of respect to the Self.

Ego upsets you very often. Self esteem is immune to getting upset by external factors. In self respect, everything is a game, winning or losing has no meaning, every step is joy, every move is celebration.

In Self esteem you simply realise you have it.

🌻Jai Guru Dev🌻

 *Hindi translation*

साप्ताहिक ज्ञानपत्र ३३५
१६, दिसम्बर, २००१
बंगलौर आश्रम, भारत
सम्मान और अहंकार
सम्मान दो प्रकार का होता है। पहले प्रकार का सम्मान तुम्हे तुम्हारे पद, प्रसिद्धि या संपत्ति के कारण मिलता है। पर इस प्रकार का सम्मान अस्थायी होता है। तुम्हारे धन या पद के खत्म होने पर यह सम्मान भी समाप्त हो सकता है। दूसरे प्रकार का सम्मान तुम्हे तुम्हारे गुणों के कारण मिलता है, जैसे तुम्हारी मुस्कराहट, ईमानदारी, दयालुता, धैर्य और प्रतिबद्धता। ऐसे सम्मान को कोई तुमसे छीन नहीं सकता।
तुम अपने गुणों से जितना कम आसक्त रहते हो, उतना तुम्हारा आत्मसम्मान अधिक है। जब तुम अपने गुणों से आसक्त हो जाते हो, तब तुम दुसरो को नीची नजर से देखते हो और तुम्हारे सद्गुण क्षीण होने लगते है। सद्गुणों के साथ अनासक्त रहने से तुम्हे सर्वोच्च आत्मसम्मान मिलता है।
प्रायः अपने अहंकार और आत्मसम्मान के बीच में हम भेद नहीं कर पाते। अहंकार को तुलना करने के लिए कोई दूसरा चाहिए होता है। पर स्वाभिमान केवल स्वयं पर आत्मविश्वासी है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई कहे की वह गणित या भूगोल में निपुण है तो यह स्वाभिमान है। पर यह कहना की मैं तुमसे अधिक जानता हूं, अहंकार है।
अहंकार माने आत्मा के प्रति सम्मान की अभाव।
तुम्हारा अहंकार प्रायः तुम्हे परेशान करता है। परंतु स्वाभिमान बाहरी कारको से प्रभावित नहीं होता। आत्मसम्मान में हर चीज खेल लगती है। क्योंकि हर पल ख़ुशी है, हर कदम उत्सव है, इसीलिए हार- जीत का कोई महत्त्व नहीं होता। स्वाभिमान में तुम बस यह जान लेते हो की वह (गुण) तुम्हारे पास है।
🌻जय गुरुदेव 🌻
Share this article
💬 Discuss This on WhatsApp

PANCHAKARMA CENTRE IN THANE

PANCHAKARMA CENTRE IN THANE
DR SAGAR NARKHEDE THANE