TWO TYPES OF KNOWLEDGE

Weekly Knowledge 355

Palo Alto, California
11 May 2002 
USA


TWO TYPES OF KNOWLEDGE

There are two types of knowledge. The first one is pure knowledge and the second one is applied knowledge. Applied knowledge may benefit you directly and immediately but pure knowledge benefits you indirectly in the long run.

If there are some things that you have studied or understood that you are unable to put into practice, do not get disheartened. Sometime in the future, if you do not discard the knowledge you have as impractical, it will be of use to you.

Often people discard the pure knowledge for its lack of immediate application. In fact these two types of knowledge compliment each other. Applied knowledge without pure knowledge remains weak. And pure knowledge without application will remain unfulfilled.

Do not discard or label the knowledge as impractical. Do not label yourself as weak or unworthy because you are unable to apply the knowledge in your day-to-day life.

Sometimes when you are alone in nature, silent, taking a walk, looking at the sand on the beach, a bird in the sky, or while meditating – suddenly the knowledge will emerge and you will recognize the knowledge dawning in your life.

🌻Jai Guru Dev🌻

 *Hindi translation*

साप्ताहिक ज्ञानपत्र ३५५
११ मार्च, २००२
कैलिफ़ोर्निया, यूनाइटेड स्टेट्स

दो प्रकार का ज्ञान

ज्ञान दो प्रकार का होता है। एक शुद्ध ज्ञान और दूसरा व्यवहारिक ज्ञान। व्यवहारिक ज्ञान से तत्काल ही तुम्हे प्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है पर शुद्ध ज्ञान दीर्घकाल तक तुम्हे अप्रत्यक्ष लाभ प्रदान करता है।

यदि तुमने कुछ चीजें ऐसी पढ़ी हो या समझी हो जिनका तुम अभ्यास नहीं कर पाते तुम उससे हताश मत हो। दुःसाध्य समझ कर यदि तुमने उन ज्ञान को नहीं छोड़ा है तो भविष्य में वह तुम्हारे काम आएगा।

शुद्ध ज्ञान का तुरंत उपयोग ना कर पाने के कारण प्रायः लोग उसे छोड़ देते है। वास्तव में ये दोनों तरह के ज्ञान एक दूसरे के पूरक है। शुद्ध ज्ञान के बिना व्यवहारिक ज्ञान में कोई दम नहीं है और शुद्ध ज्ञान यदि व्यवहार में ना लाया जा सके तो वह पूर्ण नहीं है।
ज्ञान को असाध्य समझकर उसका त्याग मत करो और ना ही उसे अव्यवहारिक होने का लेबल लगाओ। यदि तुम अपने दैनिक जीवन में ज्ञान को लागू नहीं कर पा रहे हो तो अपने को कमजोर या अयोग्य मत समझो।

किसी समय जब तुम प्रकृति के साथ अकेले बैठे होंगे, मौन में होंगे, टहल रहे होंगे, समुद्र के किनारे की रेत को देख रहे होंगे या किसी पक्षी को देख रहे होंगे या जब ध्यान कर रहे होंगे तब ज्ञान अचानक प्रकट होगा और तुम देखोगे की तुम्हारे जीवन में ज्ञान का आविर्भाव हो रहा है।

🌻जय गुरुदेव🌻

Get Ayurveda Tips & Clinic Updates

Seasonal Ayurvedic routines, Panchakarma offers and clinic news — sent straight to WhatsApp or email.

🪔 Book Panchakarma 📞 Call Clinic