Dharamshala, Himachal
06 Apr 2000
India
HOW DOES A DESIRE ARISE?
1. A desire arises with the memory of a pleasant experience and past impressions.
2. A desire might arise through listening.
3. A desire can be triggered through the association of certain people and a place.
4. Someone else's need or desire may manifest in you as your own desire, e.g. when someone is hungry, you get a desire to feed them or someone wants to talk to you and you get a desire to talk to them.
5. The destiny or a happening in which you have a part to play may trigger a desire of which you have no idea. For example, a gentleman in Quebec, Canada kept making roads and working on a farm for 30 years, not knowing for what -- for it was destined to become our Canadian Ashram.
🌸Jai Guru Dev🌸
साप्ताहिक ज्ञानपत्र २४८
७ अप्रैल, २०००
धर्मशाला, भारत
इच्छा कैसे पैदा होती है?
किसी सुखद अनुभव की स्मृति या पिछले संस्करण के प्रभाव से इच्छा पैदा होती है।
कुछ सुनने से भी इच्छा जागृत हो सकती है।
किसी विशेष स्थान या व्यक्ति के संपर्क से भी इच्छा उठ सकती है।
किसी और कि जरूरत या इच्छा भी तुम्हारी अपनी इच्छा के रूप मैं पैदा ही सकती है। उदाहरण के लिए, जब कोई भूखा हो तो तुम्हे उसे खिलाने की इच्छा हो सकता है। या कोई तुमसे बात करना चाहता हो तो तुम्हारी भी उससे बात करने की इच्छा हो सकती है।
कभी-कभी भाग्य या कोई घटना जिसमे तुम्हे भाग लेना है, तुममे इच्छा जागृत करती है, पर तुम अपने कृत्यों का कारण नही जानते। उदाहरण के लिए, क्यूबेक के एक सज्जन ने कनाडा में ३० वर्ष तक सड़क बनाने का काम किया। बिना जाने क्यों, वह फार्म पर काम करता रहा- उस स्थान पर हमारा मॉन्ट्रियल आश्रम बनना नियति द्वारा निश्चित था।
🌸जय गुरुदेव🌸