BLAMING AND MISERY

Bangalore Ashram
26 Mar 1996 
India

BLAMING AND MISERY

When a worldly man is miserable, he blames the people around him, the system, and the world in general.
When a seeker is miserable he, of course, blames the world, but in addition he blames the path, the Knowledge, and himself.
It is better not to be a seeker so that you blame less. But then a seeker (sadhak) also enjoys everything much more. There is more love in life and more pain. When there is more joy, the contrast is greater. A certain level of maturity is needed to see things as they are and not to blame the path, the self, and the world. Do you see what I am saying?
It is like a quantum leap. If one jumps across this threshold then there is no fall.
The Divine does not test you. Testing is part of ignorance.
Who will test? One who does not know will test, isn't it? God knows your capacity, so why does he have to test you? Then, why the misery? It is thithiksha, or forbearance, in you. And forbearance could be increased by prayerful surrender or vigorous challenge for patience! (Laughter)
🌸Jai Guru Dev🌸


२६ मार्च,१९९६
आश्रम बंगलौर , भारत

आरोप और दुःख

सांसारिक व्यक्ति जब दुखी होता है तो आसपास के लोगो को, सामाजिक पद्धति को और समस्त संसार को दोषी ठहरता है ।
जब एक साधक दुखी होता है, वह भी संसार को दोष देता है किन्तु इसके अतिरिक्त , वह अपने पथ को, ज्ञान को, और स्वयं अपने आप को भी दोष देता है। अच्छा यही है कि तुम साधक न बनो ताकि दोषारोपण कम करो। परन्तु एक साधक हर चीज का आनंद भी अधिक लेता है। उसके जीवन में प्रेम भी अधिक है और दर्द भी। जब आनंद अधिक होता है तब उसकी प्रतिकूलता का अनुभव भी अधिक होता है।
जीवन की वास्तविकता को समझने के लिए विशेष गंभीरता, प्रौढ़ता की आवशकता है जिसमे हम अपने पथ को स्वयं को या संसार को दोषी न ठहराए।
समझ रहे हो मैं क्या कह रहा हूँ ?
यदि कोई आरोप और दुःख की सिमा को पार कर जाये, तो वहाँ कोई पतन नहीं। यही पर्याप्त कदम है।
ईश्वर तुम्हारी परीक्षा नहीं लेते । परीक्षा अज्ञान का अंश है। परीक्षा कौन लेगा? जो अज्ञानी है, वही परीक्षा लेगा , है कि नहीं ? ईश्वर तुम्हारी क्षमता से परिचित है , उन्हें क्या जरुरत है तुम्हारी परीक्षा लेने की?
प्रश्न यह उठता है कि फिर दुःख क्यों है?
तितिक्षा के लिए , तुममे सेहेनशीलता लाने के लिए, और सेहेनशीलता बढ़ती है विनम्र समर्पण से ....... या धैर्य की कड़ी चुनौती से।
🌸जय गुरुदेव 🌸

No comments:

Post a Comment

Link copied!
🔥 Trending in Ayurveda Today

📚 Ayurveda Article Library

Initializing library...

    Ayurveda Initiative Sitemap

    Complete Directory of Treatments, Herbs & Wellness Wisdom

    Loading wellness map...