Skip to main content
🌿 The Science of Life — Ayur (Life) + Veda (Knowledge)
📞 💬

SINCERITY AND BLESSINGS

Weekly Knowledge 72

Bangalore Ashram
24 Oct 1996 
India

SINCERITY AND BLESSINGS

Q: Many ask for blessings but only a few will receive it. Why?
A: The giver is anyway giving but the taker is not there - the sincerity is missing. One who gives blessings gives it freely but the one who receives it has to be sincere. Sincerity is the qualification to receive blessings. And everyone is free to be sincere at any point of time or space.
Q: Why do people choose to be sincere only sometimes?
A: Because of the illusion that they are going to miss some mundane pleasure. Hankering after pleasure makes them insincere. When you are sincere you simply enjoy pleasure.
Poor people fight for food. Rich people share their food. Richer are those people who share power. Richer still are those who share fame. Richest are those who share themselves. Richness of a person is indicated by his ability to share and not by what he hoards. Godliness is enjoying sharing fame.
"Sincerity is being in touch with your Depth."
🌸Jai Guru Dev🌸

साप्ताहिक ज्ञानपत्र ०७२
२४, अक्टूबर,१९९६

आश्रम, बंगलौर,भारत
निष्कपटता और आशीर्वाद
प्रश्न: आशीर्वाद बहुत लोग चाहते है पर मिलता कुछ को ही है। ऐसा क्यों?
श्री श्री: आशीर्वाद देने वाला तो हमेशा देता ही रहता है पर उसे कोई लेने वाला नहीं होता - निष्ठां की कमी है। आशीर्वाद देने वाला निःसंकोच सब को देता है , पर पाने वाले के हृदय में सच्चाई होनी चाहिए। आशीर्वाद पाने के लिए निष्कपटता ही योग्यता है। और प्रत्येक व्यक्ति कभी भी , कही भी , निष्कपट और ईमानदार होने के लिए आजाद है।
प्रश्न: व्यक्ति केवल कभी-कभी ही क्यों निष्कपट होते है?
श्री श्री: उनको यह भ्रम है कि ईमानदारी अपनाने से शायद कुछ क्षणिक सांसारिक सुख उनको नहीं मिलेंगे। ऐसे सुख भोगने की लालसा उन्हें बेईमान बना देती है। जब तुम निष्कपट हो, बिना प्रयास ही तुम्हे सारे सुखों का आनंद मिल जाता है।
निर्धन अपना पेट भरने के लिए संघर्ष करते है। धनी अपना भोजन बाँटकर खाते है। उनसे धनी है वे जो अपने अधिकारों को बाँटते है। उनसे भी अधिक धनी वे व्यक्ति है जो अपना यश बाँटते है। सबसे धनवान है वे जो स्वयं को बाँटते है। 
किसी व्यक्ति की सम्पन्नता का परिचय उसके संग्रह से नहीं बल्कि दूसरो के साथ सब-कुछ बाँटने की क्षमता से है।
अपनी आंतरिक गहराई में रहना ही निष्कपटता है।
🌸जय गुरुदेव 🌸
💬 Discuss This on WhatsApp