Skip to main content
🌿 The Science of Life — Ayur (Life) + Veda (Knowledge)

Do Not Follow Me

Knowledge Sheet 150

April 22, 1998,
Zen Monastery Blois,
France. 

Do Not Follow Me

Do not follow me. In fact, you cannot follow me, because I am behind you to push you forward! You have to leave everything behind & move ahead. All your past experiences, your relations- everything- is part of the past.

 Leave the whole world of your memories behind- including me. Drop everything. I am there behind you. Move on. Stop looking for more & be free! Then compassion will flow from you.
Q- When people do not follow anyone, isn't it usually out of fear or rebelliousness?
Sri Sri: One type of Do not follow comes from fear or rebelliousness. Another type comes from heightened awareness. You cannot follow me because I am behind you & I am in you. For long you have been a sheep. Now it's time to be a lion.
🌸Jai Guru Dev🌸  

साप्ताहिक ज्ञानपत्र १५०
२२ अप्रैल, १९९८
फ्रांस
मेरा पीछा न करो
मेरा पीछा मत करो। वास्तव में तुम मेरा पीछा कर ही नही सकते क्योंकि मैं तो तुम्हारे पीछे हूं, तुमको आगे बढ़ाने के लिए।
तुम्हे सब-कुछ पीछे छोड़ देना है और आगे बढ़ना है। तुम्हारे सभी अनुभव, तुम्हारे नाते- रिश्ते- सब-कुछ- भूत काल के हिस्से है। अपनी स्मृतियों के सम्पूर्ण संसार को पीछे छोड़ दो- मुझको भी। सब-कुछ छोड़ दो। मैं तुम्हारे पीछे ही हूं। आगे बढ़ो। कुछ और अधिक की खोज छोड़कर मुक्त हो जाओ। तब तुम्हारे अंदर अनुकम्पा उभरकर बहेगी।
प्रश्न: जब लोग किसी का पिछा नही करते तो क्या उनका यह व्यवहार भय या विद्रोह के कारण नही?
श्री श्री: एक प्रकार का ' पीछा न करो' भय या विद्रोह से आता है; दूसरा आता है उन्नत सजगता से।
तुम मेरा पीछा कर ही नही सकते क्योंकि मैं तुम्हारे पीछे हूं और तुम्हारे अंदर हूं ।
दीर्घकाल से तुम भेड़ बने हुए हो।
अब समय आ गया है शेर बनने का।
🌸जय गुरुदेव 🌸
Share this article
💬 Discuss This on WhatsApp